नए साल पर कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाना चाहते तो ये खबर आपके लिए है। अगर WhatsApp Group का इस्तेमाल करते हैं तो नए साल पर कुछ मैसेज शेयर करने से बचें। क्योंकि कुछ IT लॉ इतने कठोर हैं कि आपकी इस गलती पर आपको जेल तक की हवा खिला सकते हैं। इसलिए कोशिश करें के वाट्सएप ग्रुप में किसी भी तरह का संवेदनशील कंटेंट शेयर न करें।
आइए जानते हैं नए साल पर किस-किस तरह के कंटेंट वाट्सएप पर भेजने से बचें..हिंसक कंटेंट शेयर करने से बचेंवाट्सएप ग्रुप पर अगर आप किसी भी तरह का हिंसक कंटेंट भेजते हैं तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इससे आपका नया साल बेकार हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जिस ग्रुप में आप यह मैसेज शेयर कर रहे हैं, उसका एक भी मेंबर इस पर आपत्ति जता देता है और आपके खिलाफ कंप्लेन कर देता है तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
ऐसे में इस तरह के कंटेंट ग्रुप में शेयर करने से बचना चाहिए।महिला अपराध से जुड़ा कंटेंट न भेजेंअब अगर आप महिला अपराध से जुड़े कोई भी फोटो, वीडियो या कंटेंट वाट्सएप ग्रुप में शेयर करते हैं तो इससे पूरी तरह बचने की कोशिश करें क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें यह पसंद नहीं होता है। ऐसे में अगर आप मजाक के तौर पर ऐसा कुछ भी ग्रुप में भेजते हैं और किसी को इस पर आपत्ति हुई तो आपको सलाखों के पीछे तक जाना पड़ सकता है।
चाइल्ड क्राइम कंटेंट भेजना अपराधवाट्सएप ग्रुप पर चाइल्ड क्राइम से जुड़े किसी भी तरह के वीडियो भी शेयर करने से पूरी तरह बचें। यह एक संवेदनशील मुद्दा है और अगर आप गलती करते हैं जो आपको सजा मिल सकती है।हथियार बनाने-खरीदने से जुड़े कंटेंट भी शेयर न करेंहमारे देश में हथियारों के बारे में जानकारी निकालना या उनसे जुड़ी जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना संवेदनशील मुद्दा है।
ऐसे में अगर आपके पास इस तरह का कोई भी वीडियो कंटेंट है तो उसे तत्काल डिलीट कर दें वरना अगर गलती से भी यह किसी वाट्सएप ग्रुप में शेयर हुआ और किसी ने भी आपत्ति उठाई तो आपके लिए परेशानी कड़ी हो सकती है। इसलिए इस तरह की गलती करने से बचें।