Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस गांव में पिछले 7 साल से जारी है रामायण का अखंड पाठ, 24 घंटे गूंजती है चौपाईयां…
    समाचार

    इस गांव में पिछले 7 साल से जारी है रामायण का अखंड पाठ, 24 घंटे गूंजती है चौपाईयां…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रतलाम: देशभर में रामचरितमानस को लेकर जंग छिड़ी हुई है। एक ओर जहाँ सियासी रोटियाँ सेंकने के लिए नेता बेतुके बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक छोटे से गाँव में पिछले 7 वर्षों से 24 घण्टे रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। इसके लिए 130 व्यक्तियों का समूह शिफ्ट बनाकर पाठ करता है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतलाम जिले के पंचेड़ गाँव में रामचरितमानस के पाठ की परंपरा वर्ष 1985 से चली आ रही है। मगर वर्ष 2016 में इस परंपरा में बड़ा परिवर्तन हुआ। दरअसल, 2016 में महाकाल की नगरी उज्जैन में सिहंस्थ कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। यहाँ स्वामी प्रसाद मौर्या जैसे जातिवादियों की दाल नहीं गलती, क्योंकि सभी वर्ग के लोग साथ-साथ अपनी साझा आस्था एवं विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, उस पर गर्व कर रहे हैं। इस आयोजन का पंचेड़ गाँव के लोगों में ऐसा असर हुआ कि गांव के लोगों ने रामचरितमानस का वर्ष भर पाठ करने का फैसला किया लिया। हालाँकि, गाँव वालों के लिए यह फैसला चुनौती भरा था। सबसे बड़ा सवाल यह था कि वर्ष के 365 दिन और 24 घण्टे अखण्ड रामचरितमानस का पाठ कैसे होगा?

    हालाँकि, इसके पश्चात् ग्रामीणों ने 130 व्यक्तियों का एक समूह बनाया। इस समूह को 4-4 सदस्यों में बाँटा गया। साथ ही सभी को एक-एक घण्टे रामचरितमानस का पाठ करने का काम सौंपा गया। लोगों ने पुण्य के इस कार्य को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार किया। इसके पश्चात् से ही पिछले 7 वर्षों से पंचेड़ गाँव में स्थित महादेव एवं हनुमान जी के मंदिर में हर रोज 24 घण्टे रामचरितमानस की चौपाइयाँ गूँज रहीं हैं। गाँव मे पिछले 7 वर्षों से किए जा रहे अखंड रामचरितमानस के पाठ का प्रभाव यहाँ के युवाओं पर भी पड़ रहा है। गाँव के ऐसे कई युवा हैं जिन्हें रामचरितमानस की दोहे और चौपाइयाँ कंठस्थ हो गईं हैं। साथ ही, प्रभु श्रीराम के चरित्र का गुणगान सुन गाँव के लोगों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास भी हो रहा है। रामचरितमानस के पाठ को लेकर पंचेड़ गाँव के सरपंच ने बोला कि गाँव के लोग बीते 7 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। गाँव के लोगों की टीम बनी है। यह टीम अपने-अपने वक़्त पर आकर रामचरितमानस का पाठ करती है। ऐसे में निरंतर पाठ भी चलता रहता है तथा किसी एक व्यक्ति पर भार नहीं पड़ता। सरपंच ने यह भी बोला है कि रामचरितमानस के प्रभाव से गाँव में जातिवाद नहीं है। सभी जातिवर्ग के लोग रामचरितमानस के पाठ में अपना योगदान देते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india the cattle echoes for 24 hours... The unbroken recitation of Ramayana is going on in this village for the last 7 years
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिया फैसला, बड़े स्तर पर होगी यातायात पुलिस की भर्ती, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
    Next Article राखी सांवत की सौतन की तस्वीरें वायरल, पति आदिल से लिपटी आई नजर,देखें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…

    June 18, 2026

    टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…

    June 18, 2026

    खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…

    June 18, 2026

    प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…
    • टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…
    • खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…
    • प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…
    • साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?