मध्यप्रदेश :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की भर्तियां जारी रखा जाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सीएम ने अधिकारियों को सड़कों के ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही मोबाइल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने, सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारने के लिए कहा है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारा जाय। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन देखने या बात करने से होने वाली दुर्घटनाओं को सख्ती से रोका जाए।