Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन
    शीर्ष आलेख

    भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर-भाजपा बस्तर में लगातार हो रही हिंसक वारदातों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में 17 फरवरी तथा प्रधानमंत्री आ वास योजना में हो रही अनियमितता के विरोध में 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन करेगी।प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन करने असफल रही भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर आंदोलन चला रही है।

    मोर आवास-मोर अधिकार” नाम से पूरे प्रदेशभर में चलाये जा रहे आंदोलन के तहत आगामी 20 फरवरी को रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर स्थानीय कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय के सरकारी आवास का घेराव करेंगे।भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

    बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के साथ खड़े होने के संकल्पों को लेकर आयोजित किए जा रहे प्रदेश व्यापी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की गई।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता भाजपा राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लामबंद होने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि मोर आवास, मोर अधिकार अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा ने विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत मोर आवास, मोर अधिकार अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल जाकर आवास हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका आवास अधिकार दिलाने के लिए उनसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम आवेदन पत्र लिया है ।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फरेब करके छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है और अब यह झूठ बेनकाब हो चुका है। हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर नुक्क्ड़ में सभाओं में राज्य सरकार से आवास की मांग हेतु फार्म भरवाए हैं। सभी वंचित हितग्राहियों को घेराव में आमंत्रित करने उनके घर जाकर आमंत्रण पत्र दिया जायेगा।पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों के साथ खड़ी है।

    गरीबों के हित में भाजपा एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है जिसमें आवास योजना के प्रत्येक हितग्राहियों का सहयोग अपेक्षित है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केंद्र की मोदी सरकार ने जो लक्ष्य छत्तीसगढ़ के लिए दिया था उसे प्रदेश सरकार पूरा करने में असमर्थ है।उन्होंने कहा कि करीब 4000 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 20 फरवरी को स्थानीय कांग्रेस विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। सभी कायकर्ता दोपहर 2 बजे अनुपम गार्डन में एकत्रित होकर घेराव के लिए कूच करेंगे।

    मूणत ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हितग्राहियों के लिए पूरा पैसा जारी किया था उनके राज्य सरकार अपने हिस्से की राज्यांश राशि नहीं दे पा रही है और गरीबों का आवास छीनने का काम कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शह पर अपराधिक तत्वों द्वारा षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता के हत्या किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा।

    इसी कड़ी में 17 फरवरी को प्रदेश के सभी 76 विधानसभा में मंडल स्तर पर दोपहर 2:00 से 5:00 तक प्रदेश की 405 मंडलो में सड़कें जाम की जाएंगी।उन्होंने रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता तय समय में घेराव करेंगे। जिसके तहत कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों में तेलघानी नाका ,विवेकानंद आश्रम , रिंग रोड क्रमांक 1 , खमतराई में चक्का जाम करेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रेमिका की हत्या करके रख दिया फ्रिज में और चला गया शादी करने…
    Next Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को प्रदेश सरकार देने वाली है बड़ी खुशखबरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    May 21, 2026

    नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

    May 21, 2026

    मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…

    May 21, 2026

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    • मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    • अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?