दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स ने बेसिक प्लान की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है. यानी अब पॉपुलर शो और वेब सीरीज देखने के लिए लोगों को कम पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी अलग-अलग प्राइस, फीचर्स और डिवाइस के आधार पर कई तरह के प्लान ऑफर करती है. दिलचस्प बात ये है कि कंपनी का बेसिक मंथली प्लान अब 414 रुपए सस्ता हो गया है.
हालांकि नेटफ्लिक्स के प्लान भारत नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में सस्ते हुए हैं, जहां कंपनी अपना यूजरबेस बढ़ाना चाहती है. बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओर से कई सारे प्लान पेश किए जाते हैं. यह प्लान अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ आते हैं. साथ ही अलग-अलग डिवाइस पर एक समय में चलाया जा सकता है.
यमन, इराक, ट्यूनीशिया, जॉर्डन, फिलिस्तीन, लीबिया, अल्जीरिया, लेबनान, ईरान और सूडान जैसे देशों में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन बेसिक प्लान की कीमत अब 3.00 डॉलर करीब 248 रुपए होगी जो पहले 7.99 डॉलर करीब 662 रुपए थी. यानी इस प्लान में लगभग 414 रुपए की कटौती की गई है. स्टैंडर्ड प्लान को 9.99 डॉलर करीब 828 रुपए से घटाकर 7.99 डॉलर करीब 662 रुपए कर दिया गया है