रायपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में लचर व्यवस्था देखने को मिली है. शव को ले जाने के लिए परिजनों ने घंटे तक धक्के लगते रहे है. जिससे स्वास्थ्य विभाग को पोल खुलती नजर आई है. वही बेबस परिजनों को ट्रैक्टर ट्राली में ही पार्थिव शरीर को ले जाने लिए मजबूर हुए. मामला बडागांव धरसान का है।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां महिला की मौत होने के बाद उसके शव को शव वाहन में रखकर कर्मचारी घंटों धक्के लगाते रहे। इधर परिजन परेशान होते रहे। जब लाख कोशिशों के बाद भी शव वाहन चालू नहीं हुआ, तो शव को पोस्टमार्टम रूम ले जाने की बजाय धक्का मारते हुए थाना ले जाया गया। जहां पूरी रात मृत महिला का शव वाहन में ही थाने परिसर में रखा रह गया।
आपको बता दे कि, अगले दिन परिजनों ने ट्रैक्टर की व्यवस्था कर शव को घर ले गए। ऐसे में शव वाहन को धक्का लगाकर चालू करने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे साफतौर दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग शव वाहन को धक्का लगा रहे है। वही इस पूरे मामले में सीएमएचओ डॉ. पी.के माहौर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। शव वाहन का जल्द से जल्द सुधार किया जायेगा।