ब्रिटेन में Puggy Smalls नाम का एक डॉगी आपकी सोच से भी कहीं ज्यादा फेमस है. कंपनियां इसके जरिए अपने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग करने के लिए उसे लाखों रुपये ऑफर करती है. 8 साल का Puggy Smalls यूके के सबसे फेमस ‘पेट इन्फ्लुएंसर्स’ में से एक है. ये डॉगी केंट में अपने मालिक निक एट्रिज और चार्ली उस्मान के साथ रहता है. उन्होंने पगी को आठ हफ्ते की उम्र में गोद लिया था.
इसके बाद निक ने पगी का फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया. लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पगी को लोग इतना चाहने लगेंगे कि वह सोशल मीडिया स्टार बन जाएगा. सभी प्लेटफॉर्म को मिलाकर पगी के 13 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. निक के मुताबिक, एक पोस्ट को लोगों ने इतना पसंद किया कि फॉलोवर्स की बाढ़ आ गई.
8 साल का Puggy Smalls यूके के सबसे फेमस ‘पेट इन्फ्लुएंसर्स’ में से एक है. ये डॉगी केंट में अपने मालिक निक एट्रिज और चार्ली उस्मान के साथ रहता है. उन्होंने पगी को आठ हफ्ते की उम्र में गोद लिया था.
पगी इतना फेमस हो गया है कि उसे पुरीना और अर्बन पॉज जैसे ब्रांड से विज्ञापन के ऑफर आने लगे. स्पॉटिफाई और डिज्नी ने भी पगी के साथ काम करने की इच्छा जताई. इसके बाद पगी ने निक को भी कमाई के मामलों में पीछे छोड़ दिया. निक अब अपना पूरा फोकस पगी के कंटेंट बनाने में लगा रहे हैं.
quizsite के अनुसार, 2021 में इंस्टाग्राम पर सबसे अमीर डॉगी की लिस्ट में पगी तीसरे नंबर पर था. उसकी सालाना कमाई लगभग 68 लाख थी. हर पोस्ट के लिए वह 910 पाउंड चार्ज करता है. मिरर के मुताबिक, अब तो कंपनियां लगभग दो हजार पाउंड भी देने के लिए तैयार है. आज पगी स्माल्स नाम से वेबसाइट, ब्लॉग, मर्चेंडाइज और विकिपीडिया पेज भी है. निक का कहना है कि उसके मूड और डैशिंग लुक ने उसे इंटरनेट स्टार बना दिया.
2021 में इंस्टाग्राम पर सबसे अमीर डॉगी की लिस्ट में पगी तीसरे नंबर पर था. उसकी सालाना कमाई लगभग 68 लाख थी. हर पोस्ट के लिए वह 910 पाउंड चार्ज करता है. अब तो कंपनियां लगभग दो हजार पाउंड भी देने के लिए तैयार है. आज पगी स्माल्स नाम से वेबसाइट, ब्लॉग, मर्चेंडाइज और विकिपीडिया पेज भी है. निक का कहना है कि उसके मूड और डैशिंग लुक ने उसे इंटरनेट स्टार बना दिया.