मध्यप्रदेश:– बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की पीड़िता से इलाज के नाम पर निजी अस्पताल में शुल्क लेने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। जबलपुर सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने गौर चौराहा स्थित नोबल मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर सात दिनों में जवाब मांगा है।
अस्पताल पर लगा 4700 रुपये वसूलने का आरोप
वाराणसी निवासी सविता वर्मा क्रूज पर सवार थीं। बचाव दल ने उन्हें निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर आईं खबरों में सविता वर्मा ने आरोप लगाया था कि इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने उनसे 4700 रुपये ले लिए। सविता ने आरोप लगाया था कि इलाज के नाम पर सिर्फ इंजेक्शन लगाया और पैसे वसूल लिए।
