रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज सातवा दिन है। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास कर रही हैं। वहीं आज सदन में वेतन विसंगति का मुद्दा उठा। सभा में प्रश्नकाल में ये मुद्दा शिवरतन शर्मा ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया है। शिवरतन शर्मा ने शिक्षा मंत्री से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सरकार की अब तक की कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी।
शिवरतन शर्मा ने पूछा कि वेतन विसंगति को लेकर राज्य सरकार ने जो कमेटी बनायी थी, उस कमेटी ने क्या अपनी रिपोर्ट दे दी है। अगर राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट दे दी है? जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी है। वहीं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति देने के मुद्दे पर मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दो टूक कहा कि शिक्षाकर्मी वर्ग 3 का संविलियन शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में हो जाने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति नहीं दिया जा सकता।
बता दें कि प्रदेश के सहायक शिक्षकों के वेतनमान में विसंगति के परीक्षण के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव समिति में हैं। समिति को तीन माह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।