त्रिलोचन चक्रवर्ती
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस.ध्रुव ने जिला कलेक्टरेट में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए तथा देर से आने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यालयों के सभी शाखा में जाकर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्याे की जानकारी ली तथा शासकीय कार्यों को तत्परता पूर्वक करने तथा दस्तावेजो को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।