एजेंसी
इससे पहले पीएम मोदी ने श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन के दौरान कहा कि सबके प्रयास से भारत विकसित हो रहा है। सबकी भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि चिक्काबल्लापुर की भूमि ने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित किया है। ये उपलब्धियां अद्भुत रही हैं। साथ ही आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह इस महान मिशन को और मजबूत करेगा।
अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास। बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं।