

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त शारिक खान के निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक फर्रुखाबाद वीरेन्द्र कुमार* साथ उप निरीक्षक अंकुश व हमराह स्टाफ द्वारा मुख्यालय से प्राप्त संदिग्ध IRCTC यूजर आईडी के उपयोगकर्ता को साइबर सेल फतेहगढ़ की महत्वपूर्ण मदद से ग्राम समधन ज़िला कन्नौज स्थित “ *ग्राहक जनसेवा केंद्र”* पर दबिस देने पर दुकान संचालक *मोहम्मद निहाल पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम समधन गुरसहायगंज जिला- कनौज को 3 व्यक्तिगत यूजर आईडी* का उपयोग कर कुल *47 टिकटों कीमत 76388/- (छियात्तर हजार तीन सौ अठासी रुपये ) जिनमे 5 ई-टिकट कीमत 10126/- जिन पर यात्रा किया जाना शेष है उक्त टिकटों का अवैध रूप से विक्रय करते पाये जाने पर कब्ज़ा रेसुब लेकर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध रेसुब पोस्ट फर्रुखाबाद में मु.अ.सं.- 161/2023 U/S 143 R.Act S/V मोहम्मद निहाल पंजीकृत किया गया | उक्त व्यक्ति से IRCTC का अधिकृत एजेंट होते हुए भी अधिक पैसे कमाने के चक्कर मे निजी बुकिंग आईडी से टिकट बना कर बेचा जा रहा था
विगत 21 एवं 22 मार्च को भी 2 रेलवे टिकट को दलाली करने बालो को भी रेलवे सुरक्षा बल फर्रुखाबाद द्वारा ग्रिफ्तार किया जा चुका है अवैध टिकट एजेंटो विरूद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।