कुंडली भाग्य’ की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सुर्खियों में बनी रहती है। रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ इंस्टाग्राम के जरिए भी जुड़ी रहने की पूरी कोशिश करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की झलक भी देखने को मिल जाती है। अब श्रद्धा ने बताया है कि उन्हें वह वह घायल हो चुकी हैं, जिसके बाद से फैंस परेशान हैं।
दरअसल, अभिनेत्री अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। अब वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपना पैर घायल कर लिया है और फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें बैंडेज में लिपटा उनका मुड़ा हुआ पैर नजर आ रहा है।
अभिनेत्री के पैर में पूरी तरह से पट्टी बंधी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है, जैसे मेरा पैर मरोड़ना।’ अभिनेत्री ने इससे पहले अपने को-स्टार पारस कलनावत द्वारा लाई गईं चॉकलेट और मिठाइयों की तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद फैंस ने उनके अच्छे सेहत की कामना की है।