Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की यात्रा का कारवां आगे बढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल…
    छत्तीसगढ

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की यात्रा का कारवां आगे बढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल…

    By Tv36 HindustanAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन भी कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हजारों कांवड़ियों ने बरसते पानी के बीच यात्रा को आगे बढ़ाया। 71 किलोमीटर की यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक एकता, समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दे रही है। दूसरे दिन की यात्रा ग्राम नारा से प्रारंभ होकर भानसोज, जरोद मोड़, छतौना बस्ती, फरफौद, गुखेरा,परसकोल, गुमा, कोसरंगी मोड़, बाना एवं बनरसी होते हुए समोदा पहुंची, जहां कांवड़ियों का रात्रि विश्राम हुआ। रास्तेभर ग्रामीणों और नागरिकों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह उमड़े जनसमर्थन और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने यात्रा के सामाजिक संदेश को और व्यापक बनाया।

    समोदा में विशेष आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल
    द्वितीय दिवस का विशेष आकर्षण समोदा में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों और सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा यात्रा के सामाजिक संदेश की सराहना की। समोदा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने उद्बोधन के दौरान कहा कि यह सिर्फ कावड़ यात्रा नहीं ही बल्कि सामाजिक एकता का यात्रा है यह यात्रा विशेष है क्योँकि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश मनखे मनखे एक समान के संदेश को लेकर हमारे मंत्री और गुरु गुरु खुशवंत साहेब जी इस यात्रा को कर रहे है और यह यात्रा ऐतिहासिक है। इसका श्रेय पूरा आरंग विधानसभा को जाता है। इस कावड़ यात्रा के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। यात्रा के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” का विचार ही समरस और मजबूत समाज की आधारशिला है।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास महाराज, समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष छोटे सोनकर,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,नगर सहित भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण, सर्व समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण अब समोदा से आरंग की ओर बढ़ेगा, जहां बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग में यात्रा 24 अगस्त को यात्रा का समापन होगा।

    Post Views: 80

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…
    Next Article भारत के 5 पवित्र धार्मिक स्थल, जहां हर धर्म के लोग टेकते हैं मत्था…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट; जिले में भी बरसेंगे बादल…

    August 24, 2026

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान’…

    August 24, 2026

    भारत के 5 पवित्र धार्मिक स्थल, जहां हर धर्म के लोग टेकते हैं मत्था…

    August 24, 2026

    केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट; जिले में भी बरसेंगे बादल…
    • बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान’…
    • भारत के 5 पवित्र धार्मिक स्थल, जहां हर धर्म के लोग टेकते हैं मत्था…
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की यात्रा का कारवां आगे बढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल…
    • केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?