Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट; जिले में भी बरसेंगे बादल…
    छत्तीसगढ

    प्रदेश में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट; जिले में भी बरसेंगे बादल…

    By Tv36 HindustanAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– सोमवार की शुरुआत बादलों और बारिश के साथ हुई है। कई जिलों में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
    राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    रविवार को भी राजधानी में बारिश देखने को मिली। इस दौरान महादेव घाट रोड पर कांवड़ियों को बारिश के बीच यात्रा करते हुए देखा गया।
    प्रदेश में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। एमसीबी जिले के कोटाडोल में सबसे ज्यादा 11 सेमी बारिश दर्ज की गई।

    इसके अलावा रामचंद्रपुर, तोकापाल और करपावंड में 8-8 सेमी, जबकि छुरा और नांगार में 7 सेमी बारिश हुई। वहीं सुकमा, लोरमी, जगदलपुर, केशकाल और बस्तर में 6-6 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    बस्तर और सरगुजा संभाग में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है और कुल बारिश में करीब 7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

    इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    इन जिलों में यलो अलर्ट
    इसके अलावा सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    अगस्त के अंत तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
    सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के अंत तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

    मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है

    Post Views: 200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान’…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान’…

    August 24, 2026

    भारत के 5 पवित्र धार्मिक स्थल, जहां हर धर्म के लोग टेकते हैं मत्था…

    August 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की यात्रा का कारवां आगे बढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल…

    August 24, 2026

    केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ, कई जिलों में अलर्ट; जिले में भी बरसेंगे बादल…
    • बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान’…
    • भारत के 5 पवित्र धार्मिक स्थल, जहां हर धर्म के लोग टेकते हैं मत्था…
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 71 किलोमीटर की यात्रा का कारवां आगे बढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हुए शामिल…
    • केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ का ताज, अब इंटरनेशनल मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?