नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है। भारत निर्वाचन आयोग आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी। साथ ही आयोग ने CPI(M) और TMC को राष्ट्रीय दलों के रूप में मान्यता को रद्द कर दिया है।
आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली।
छत्तीसगढ़ में चुनावी हुंकार: रायपुर में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा- झाड़ू का बटन एक बार दबा दोगे तो अपने बच्चों का किस्मत बदल जाएगी, सीएम अरविन्द केजरीवाल बोले..
वहीं BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में रालोद को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है।