Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    स्वास्थ्य

    सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यदि आप रेगुलर जिम जाते है या वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करते है, तो इसके अनेकों फायदे है। आप सोशल मीडिया पर जाएंगे, तो आपको इसके अनगिनत फायदे बता दिए जाएंगे। जिस प्रकार सभी की बॉडी एक जैसी नहीं होती है, उसी तरह सभी की बॉडी वर्कआउट के बाद एक जैसा रिस्पॉन्ड भी नहीं करती है।

    ऐसे में जिम से लौटने के बाद यदि आपको इस तरह के लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज किए बिना इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह हमारे शरीर के द्वारा दिया गया संकेत है, जो आने वाली बड़ी बीमारी से हमें बचा सकता है।
    वर्कआउट के बाद अगर आपको सिर में दर्द होता है, तो इसका मतलब है आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है और बॉडी में पानी की कमी है। साथ ही इस भीषण गर्मी का सामना करने के लिए शरीर को जूझना पड़ रहा है। इसके लिए वर्कआउट से पहले इलेक्ट्रोलाइट और वर्कआउट के बीच में घूंट-घूंट पानी पीना चाहिए, जिससे कसरत के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो। इसके साथ ही खाने के अलावा पूरे दिन पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, कोकम शरबत, बेल शरबत जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें।
    उल्टी या मिचली आना
    एक्सरसाइज करने के बाद यदि आपको उल्टी या जी मिचलाने जैसी फीलिंग आती है, तो इसका मतलब है आपका शरीर इस भारी वर्कआउट के लिए अभी तैयार नहीं है। साथ ही आपकी अंतड़ियां (Gut Health) स्वस्थ नहीं है।

    शरीर में दर्द
    जिम से आने के बाद यदि आपके शरीर में बहुत तेज दर्द होने लगता है, तो इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी क्षमता से अधिक वर्कआउट कर रहे है। आपका शरीर इसके लिए अभी तैयार नहीं है। वर्कआउट करने के बाद बॉडी को रिकवर होने में वक्त लगता है, जो हर मांसपेशी के लिए अलग-अलग होता है।

    यह और भी अधिक बदतर तब हो जाता है, जब आपको शारीरिक दर्द के लिए पेन किलर की आवश्यकता पड़ने लगती है। यह लक्षण बताता है कि आपका फिटनेस रूटीन बीमारी में तब्दील हो रहा है।

    तुरंत बाद नींद की चाहत
    जिम या किसी भी प्रकार के वर्कआउट सेशन के बाद यदि आपको 3-4 घंटे की नींद की तलब होती है, तो इसका मतलब है आपने न सिर्फ कैलोरीज बर्न की है बल्कि आपके ब्रेन ने भी जोरदार मेहनत की है।
    ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर की सुनें और वर्कआउट रूटीन में आवश्यकतानुसार बदलाव लाएं। इंटेंस वर्कआउट करने से बचें और एक्सपर्ट की सलाह के साथ अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप सही व्यायाम का चुनाव करें।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    Next Article अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?