ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के खिलाफ ED ने केस दर्ज कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि इसके पहले 14 फरवरी को दिल्लीऔर मुंबई के बीबीसी दफ्तर पर भी सर्वे हुआ है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी आयकर विभाग के सर्वे की जानकारी दे दी गई थी जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वे पूरा सहयोग करेंगे। पिछली बार 60 घंटे से ज्यादा देर तक दफ्तर में अधिकारियों की जांच चल रही थी।
न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि – प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत BBC के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है।