प्रियंका चाहर अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस को कई शो के ऑफर मिले हैं, जिसमें से रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी ऑफर मिला था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस भी इस शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि अब इसको लेकर एक अपडेट सामने आया है।
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए हामी भरी थी। सभी चीजें फाइनल हो चुकी थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं, जिसके चलते उन्होंने इस शो को करने से इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस का यह फैसला उनके फैंस के लिए भी काफी हैरान करने वाला है।
बता दे कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग मई के आखिर या फिर जून के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है. इस बार शूटिंग अर्जेंटीना में होगी. कहा जा रहा है कि शो 17 जुलाई 2023 से टेलीकास्ट होगा. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा और मुनव्वर फारूकी का नाम सामने आ रहा है.