
कानपुर। कानपुर के दारोगा और सेक्स रैकेट संचालिका का कुछ दिनों से चैट वायरल हो रहा है. अब यूपी पुलिस का एक और कारनामा उजागर हुआ है. एक कांस्टेबल ने पीड़ित महिला से अश्लीलता की हदें पार कर दी अब. सोशल मीडिया पर सिपाही का अश्लील व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है.
बता दें कि कानपुर के कॉलगर्ल सेक्स चैट वाले दरोगा का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है. इस बीच कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में कार्यरत कांस्टेबल का नया कारनामा सामने आ गया है. आशिक मिजाज सिपाही ने महिला से अश्लील बातें की. व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कानपुर की पुलिस लगातार विवादों में बनी हुई है. कभी पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी अश्लील चैट की खबर सामने आती है. पिछले दिनों दारोगा और सेक्स रैकेट संचालिका का चैट वायरल हुआ था.