कोरबा:- जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने पुलिस विभाग ने छह कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें दो प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक शामिल हैं। तबादलों के तहत यातायात थाना समेत विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार यातायात थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस चौकी कोरबा भेजा गया है। वहीं कोरबी पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुधांशु शर्मा की पदस्थापना यातायात थाना में की गई है। इसी तरह यातायात थाना में पदस्थ आरक्षक गोपीराम दिव्य को थाना श्यांग भेजा गया है, जबकि श्यांग थाना में पदस्थ आरक्षक अमरनाथ सतनामी को यातायात थाना में पदस्थ किया गया है। आरक्षक बलवीर यादव का यातायात थाना से पुलिस चौकी मोरगा तबादला किया गया है। वहीं मोरगा चौकी में पदस्थ आरक्षक संजय कुमार साहू को यातायात थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
