
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रण में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से उतर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है. इसके अलावा बीजेपी ने इस लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा का नाम भी शामिल किया है.