Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    समाचार

    यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…

    By Tv36 HindustanAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज के बाद भले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अभी भी दमदार बनी हुई है। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    रिलीज के महज चार दिनों में ‘टॉक्सिक’ का हिंदी नेट कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इसी के साथ फिल्म ने एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ का हिंदी में 100 करोड़ तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
    पहले दिन शानदार ओपनिंग, फिर कमाई में गिरावट

    यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को त्योहार और लंबे वीकेंड का फायदा दिलाने के लिए बुधवार को रिलीज किया गया था।
    फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत की और हिंदी भाषा में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन से कमाई में गिरावट देखने को मिली। रक्षाबंधन की छुट्टी का भी फिल्म को उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिला।

    इसके बावजूद चार दिनों में हिंदी में फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया।

    हिंदी में 105 करोड़ के करीब पहुंची ‘टॉक्सिक’

    सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने हिंदी में करीब 6.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही हिंदी में ‘टॉक्सिक’ का कुल नेट कलेक्शन करीब 105 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    वहीं फिल्म का पैन इंडिया कलेक्शन करीब 177.58 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फाइनल आंकड़ों में बदलाव संभव है।

    RRR को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड

    हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा सिर्फ चार दिनों में पार किया, जबकि एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR को यह आंकड़ा हासिल करने में पांच दिन लगे थे।

    इस तरह यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के मामले में RRR को पीछे छोड़ दिया है।

    कन्नड़ में भी मजबूत पकड़

    हिंदी के अलावा ‘टॉक्सिक’ को सबसे ज्यादा दर्शक कन्नड़ भाषा में मिल रहे हैं। शुरुआती लाइव ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ थिएटर्स में करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। हालांकि इन आंकड़ों के फाइनल होने के बाद कलेक्शन में बदलाव हो सकता है।

    फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश फिल्म के लीड एक्टर होने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने फिल्म की राइटिंग में भी योगदान दिया है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleEverest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…
    Next Article Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…

    August 29, 2026

    Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…

    August 29, 2026

    Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…

    August 29, 2026

    माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…
    • Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    • यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    • Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…
    • माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?