Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    समाचार

    Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…

    By Tv36 HindustanAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– Mahindra BaaS Program: इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Mahindra ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने सभी Electric Origin SUV मॉडल्स के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम लागू कर दिया है। इसके तहत ग्राहक गाड़ी और बैटरी की फाइनेंसिंग अलग-अलग करा सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिक SUV खरीदने के समय शुरुआती खर्च कम हो जाता है।
    पहले यह सुविधा केवल BE 6 SPORTEQ के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे XEV 9S और XEV 9e तक भी बढ़ा दिया है। BaaS प्रोग्राम के साथ इन इलेक्ट्रिक SUVs की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी की मासिक EMI 6,975 रुपये से शुरू होगी।
    तीनों SUVs की शुरुआती कीमत
    Mahindra के BaaS प्रोग्राम के तहत तीनों Electric Origin SUVs की शुरुआती कीमत इस प्रकार है:

    BE 6 SPORTEQ: 11.45 लाख रुपये
    XEV 9S: 12.65 लाख रुपये
    XEV 9e: 13.90 लाख रुपये
    कंपनी के मुताबिक यह फाइनेंसिंग विकल्प तीनों SUVs के सभी वैरिएंट्स पर उपलब्ध होगा।
    कैसे काम करता है Mahindra का BaaS मॉडल?
    इस सिस्टम में वाहन और उसकी बैटरी के लिए अलग-अलग फाइनेंसिंग की जाती है। यानी ग्राहक को कार खरीदते समय गाड़ी और बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती। इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो सकती है।

    हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि BaaS कोई पे-पर-यूज मॉडल नहीं है। यह एक फाइनेंसिंग प्रोडक्ट है, जिसमें बैटरी की कीमत को अलग तरीके से फाइनेंस किया जाता है।

    6,975 रुपये से शुरू होगी बैटरी EMI
    Mahindra के अनुसार बैटरी की मासिक EMI 6,975 रुपये से शुरू होगी। कंपनी के कैलकुलेशन के मुताबिक बैटरी का रनिंग खर्च करीब 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर बैठ सकता है।

    कंपनी ने बताया है कि यह आंकड़ा रोजाना करीब 60 किलोमीटर की ड्राइविंग और निर्धारित डाउन पेमेंट जैसी शर्तों के आधार पर निकाला गया है।

    EMI हर ग्राहक के लिए अलग हो सकती है
    बैटरी की वास्तविक EMI ग्राहक की बैटरी क्षमता, डाउन पेमेंट और लोन अवधि के आधार पर अलग हो सकती है। इसके अलावा शुरुआती SUV कीमत में चार्जर, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य सरकारी टैक्स शामिल नहीं हैं।

    फिलहाल Mahindra का यह BaaS प्रोग्राम पर्सनल यूज के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

    EV बाजार में बढ़ेगा मुकाबला
    Mahindra का यह कदम ऐसे समय आया है जब भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में BaaS मॉडल को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। MG भी अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों के साथ Battery-as-a-Service मॉडल पेश कर रही है।

    अब Mahindra द्वारा XEV 9S को 12.65 लाख रुपये और XEV 9e को 13.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर BaaS विकल्प के साथ पेश करने से इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के सामने एक और विकल्प आ गया है।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    Next Article रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…

    August 29, 2026

    यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…

    August 29, 2026

    Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…

    August 29, 2026

    माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…
    • Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    • यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    • Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…
    • माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?