जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। एक हादसे में सेना के वाहन में आग लग गई, जिसमें 3 से 4 जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि यह हादसा किस वजह से हुआ है यह अभी साफ़ नहीं है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी तरह की आतंकी साजिश की बात सामने नहीं आई है। हादसे के समय इस वाहन में लगभग 8 जवान मौजूद थे, जिनमें से अभी तक 4 जवानों के शहीद होने की खबर है।