नई दिल्ली:– सुबह होते ही अधिकतर लोगों को भूख लग जाती है। ऐसे में लोगों को पता नहीं होता की सुबह उन्हें खाने में क्या खाना चाहिए। ऐसे में उनके पास जो भी चीज़ खाने के लिए होती उसका सेवन कर लेते है। जिससे बाद में उन्हें कई तरह की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको सुबह उठकर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और नहीं करना चाहिए। इसके बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है सुबह उठकर किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन ,,,,
मिठाई
चीनी से बनी किसी भी चीज का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए. क्योंकि सुबह में इंसान के शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता. चूंकि चीनी को अवोशोषित करने के लिए कोई दूसरा मैकेनिज्म नहीं है, इसलिए यह चीनी खून में चला जाता हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाएगा और आपको देखने में दिक्कत भी हो सकती है।
पैस्ट्रीज-
अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट पैस्ट्रीज खाते हैं तो इससे आपको भारी परेशानी हो सकती है. दरअसल, पैस्ट्रीज या शॉर्टक्रस्ट में बहुत ज्यादा खमीर या यीस्ट होता है जो पेट की लाइनिंग को खरोंचने लगता है. पेट की लाइनिंग का सीधा संबंध दिमाग से रहता है. इस कारण पेट के साथ-साथ यह दिमाग को भी झन्न कर देता है.
कॉफी
ज्यादातर लोग नींद भगाने के लिए सुबह सबसे पहले कॉफी पीते हैं। खाली पेट कॉफी पीने से ‘हाइड्रोक्लोरिक एसिड’ का उत्पादन बढ़ जाता है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। कैफीन खाली पेट कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को भी बढ़ा देता है, जिससे दिनभर घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के बजाय और अधिक डिहाइड्रेट कर देती है।
दही
दही को हम प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन इसे खाली पेट लेना तकनीकी रूप से गलत हो सकता है। पेट में सुबह के समय मौजूद ‘हाइड्रोक्लोरिक एसिड’ दही में पाए जाने वाले फायदेमंद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। इससे दही के स्वास्थ्य लाभ खत्म हो जाते हैं और संवेदनशील पेट वाले लोगों को गैस या पेट में मरोड़ की शिकायत हो सकती है।
साइट्रस फ्रूट-
सुबह अगर आप खाली पेट संतरे या नींबू का जूस पीते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। क्योकि साइट्रस फ्रूट यानी खट्टे-मीठे फ्रूट्स भी कार्बोनेटेड पदार्थ की तरह ही असर करते हैं. ये चीजें गैस बढ़ाने वाले रसायन पैदा करती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सख्त है।
मसालेदार और तीखा खाना:
सुबह में खाली पेट अगर आप गरम मसाले या स्पाइसी फूड का सेवन करेंगे तो इससे पेट में गैसें बन जाएगी और एसिडिटी बढ़ जाएगी. जिसका असर दिमाग पर भी हो सकता है. इसलिए खाली पेट गरम मसाले का सेवन न करें.
कार्बोनेटेड ड्रिंक-
हम जानते हैं कि सुबह खाली पेट हमारे शरीर में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. चूंकि सॉफ्ट ड्रिंक या डाइट सोडा खुद ही एसिड है. इस तरह जब आप सुबह खाली पेट सॉफ्ट ड्रिंक पीएंगे तो निश्चित तौर पर पेट का एसिड बढ़ जाएगा और यह आपको पेट से लेकर दिमाग तक को परेशान करेगा. इससे पेट में एसिडिटी हो सकती है.
जानें वजह
दरअसल, जब हम खाली पेट रहते हैं तो हमारी आंत में असंख्य बैक्टीरिया इस तरह के रसायन बनाते हैं जिससे खाली पेट में एसिड सक्रिय नहीं हो पाता है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो इन बैक्टीरिया को मार देती हैं। ऐसे में हमेशा खाली पेट हेल्दी चीज़ो का सेवन करना चाहिए। ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे।
