Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मनोरंजक रहेगा कन्या राशि वालों का दिन,आज का राशिफल : 24 अप्रैल 2023
    समाचार

    आज मनोरंजक रहेगा कन्या राशि वालों का दिन,आज का राशिफल : 24 अप्रैल 2023

    By Tv 36 HindustanApril 24, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशिAaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव को आपको सपोर्ट कर रहा है। आज युवाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज फाइनेंस संबंधित कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर में वातावरण अच्छा रहेगा और मित्रों का आगमन घर में हो सकता है। आज आपका पराक्रम आपका साथ देगा, इसीलिए आज जोश के साथ कार्यों को करना होगा।

    वृषभ राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज ऑफिस में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से उलझने की कोशिश न करें वर्ना आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज खुद के कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा। कारोबार में भी आज लंबे समय से हटकर काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मां की तबीयत जो पहले से खराब थी तो अब आराम मिलेगा। पार्टनर से तालमेल बनाकर चलें।

    मिथुन राशिAaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज विद्यर्थियों को और नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वालों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने का समय है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा भी आज लेंगे और कमाई का कुछ हिस्सा दान में दे सकते हैं। नयी नौकरी में ईमानदारी को बनाए रखना होगा। बाहर भोजन का मूड हो तो आज इससे बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रखते हुए चलने की जरूरत है।

    कर्क राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : राशि स्वामी शनि से पीड़ित है इसलिए बिना कुछ आशा किये आज के दिन कर्क राशि वालों को क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही अपनी बात आज अपने तक रखेंगे। धन कमाने के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। सोने और चांदी के व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्य यदि पेंडिंग है तो इसे आज ही पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर सरर्वाइकल के मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है। तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

    सिंह राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 :आज जिस विषय का आपसे लेना देना न हो उसमें हस्तक्षेप न करें। हाई बीपी के रोगियों को सतर्क रहना होगा। तो वहीं कामकाज के दौरान तनाव से मुक्त रहें। काम का बोझ घटाने की कोशिश करें। अपनों के साथ समय व्यतीत करें। सरकार से जुड़े हुए कार्य जो पेंडिंग थे उनको पूरा करने के लिए दिन अच्छा। आज सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग हताश न हो कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल जायेगा। विद्यार्थियों को कीमती समय बचाने की जरूरत है ।

    कन्या राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : वाणी में कटुता आने की आशंका है। ऐसे में शांत रहें, कब्ज की समस्या लगातार परेशान कर रही हो तो लापरवाही न करें। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है। आज का दिन काफी मनोरंजक रहने वाला है। आज हंसिए और दूसरों की भी हंसाइए, लेकिन कामकाज के बोझ से खुद को उलझाए नहीं। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति न पैदा होने दें।

    तुला राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज पार्टनरशिप में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लापरवाही के चलते नुकसान हो सकता है। युवाओं के लिए आलस्य काम में बाधक बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कलात्मकता आज सर चढ़कर कर बोलेगी। कुछ-कुछ क्रिएटिव काम आज सारा दिन करते रहेंगे। सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें।

    वृश्चिक राशिAaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सफलताएं दिलाने वाला होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर भोजन करने जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से अलर्ट रहें। उनका विरोध आपके बनते कामकाज में अड़ंगा लगाने वाला है। प्रॉपर्टी के व्यापारियों को बड़ी डील हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

    धनु राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : आज के दिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए लोग आपकी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टीम को लीड करने का मौका भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करके ही कोई बड़ा फैसला लें। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अधिक आवश्यकता होगी।

    मकर राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 :आज ऑफिस में नियमों का पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य न करें। जिससे बॉस की निगाह आप पर बनी रहे। युवाओं को भी करियर में नया मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं, प्रसन्नता बनेगी। आज व्यवहार और स्वभाव के जरिए आसपास के लोगों के प्रिय बन सकते हैं।

    कुंभ राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 : आपका दिन प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतने वाला है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों और सहयोगियों का सहयोग आपको लाभ देगा। काम का भार जरूर रहेगा, लेकिन इसे पूरा करने में दिक्कतें नहीं आएगी। कॉस्मेटिक्स के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवा खुद में फोकस बनाए रखें। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि Aaj ka Rashifal 24 April 2023 :धन भाव और वाणी स्थान को राहु दूषित कर रहा है। वाणी मधुर रखें। आज आपको कोई जरूरी काम नहीं बनने पर गुस्सा आ सकता है। पर सबर रखिये जल्दी काम बनेगा। ऑफिस में मल्टीटास्क करने पड़ सकते हैं। हल्के-फुल्की बीमारियों को देखकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आप जहां एक ओर मानसिक तौर पर मजबूत दिखेंगे, तो वहीं दूसरी ओर इमोशनल भी महसूस करेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजधानी में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा…
    Next Article तेज तूफान से कम से कम दो लोगों की हुई मौत, 144 गांवों के 41,400 से अधिक लोग प्रभावित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…

    May 7, 2026

    रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…

    May 7, 2026

    सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    • CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    • रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    • सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…
    • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?