रीवा:– रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। इतवारी ट्रेन से उतरे 9 यात्री मरम्मत के दौरान बंद पड़ी लिफ्ट के बीच में ही फंस गए। लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे सभी यात्री करीब 2 घंटे तक अंदर ही कैद रहे।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। इतवारी ट्रेन से उतरे 9 यात्री मरम्मत के दौरान बंद पड़ी लिफ्ट के बीच में ही फंस गए। लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे सभी यात्री करीब 2 घंटे तक अंदर ही कैद रहे।।
रेलवे प्रशासन में मच गया हड़कंप
यात्रियों का आरोप है कि बंद पड़ी लिफ्ट में किसी तरह का संकेतक नहीं लगाया गया था। जहां बुधवार दोपहर रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से यात्री धोखे में पड़कर उसमें सवार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
