Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    मध्य प्रदेश

    CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…

    By Tv36 HindustanMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश :– सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. और केंद्रीय कृषि मंत्री के निज सचिव प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगमन और निर्गमन मार्ग, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, बैठक व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रमाकांत भार्गव, एसडीएम सुधीर कुशवाह, तहसीलदार सौरभ शर्मा, जनपद सीईओ संजय अग्रवाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    पीएमजीएसवाई-IV के तहत बनेंगी 963 सड़कें
    10 मई को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के नए चरण का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश की 987 बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे जिले की 84 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।

    पीएमजनमन योजना के तहत भी मिलेगी बड़ी सौगात
    कार्यक्रम के दौरान पीएमजनमन योजना के अंतर्गत भी 261 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी। इस योजना के तहत 384 किलोमीटर लंबी 168 सड़कों का निर्माण होगा, जिससे प्रदेश की 168 बसाहटों को लाभ पहुंचेगा। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    Next Article दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…

    May 7, 2026

    सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…

    May 7, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    • CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    • रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    • सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…
    • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?