गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल मिलते हैं, जो इस मौसम में होने वाले रोगों से आपको बचाकर शरीर को अदंर से ठंडा रखते हैं। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, लीची, आम तो आप खूब खाते होंगे, पर गर्मी के मौसम में क्या कभी ताड़गोला यानी आइस एप्पल खाया है? भारत के तमाम गांव में आपको ताड़ के पेड़ मिल जाएंगे। इन पेड़ों को आप देखेंगे तो आपको लग सकता है कि ये नारियल जैसा है।
लेकिन, ये उससे काफी अलग है। ताड़ का ये फल , नारियल की तरह ही पानी से भरपूर है पर इसमें फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं।हमारे पर्यावरण में कई तरह के ऐसे फल है, जिनके बारे में हम ज्यादा जानते नही है, लेकिन यह हमारे लिए बहुत लाभदायक होते है। उसी तरह एक फल ताडगोल है, जो विटामिन बी मात्रा से भरपूर होते है।
इसके सेवन कई तरह की बीमारियों में फायदा मिलता है। ताड़गोला में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें पानी भी खूब होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।