छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ हो गया है। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से उत्पन्न हालात का आकलन किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी निर्णय लिया जा सकता है। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार मौजूदा स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकती है।
