Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए ये बड़ी पहल…
    समाचार

    प्रदेश में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए ये बड़ी पहल…

    By Tv36 HindustanAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘गौधाम योजना’ को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 1,460 गौधामों की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।

    प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम

    घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के व्यवस्थापन हेतु शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग रायपुर ने गौधाम योजना के तहत 1460 गौधामों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रत्येक विकासखंड में उत्कृष्ट 10 गौठानों का चयन कर गौधाम विकसित किए जाएंगे। 408 आवेदनों में से 151 आवेदनों को प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण अब तक किए जा चुके हैं। वर्तमान में संचालित 42 गौधामों में लगभग 5 हजार 109 निराश्रित पशुओं को संरक्षण दिया जा रहा है।

    राष्ट्रीय राजमार्गों के पास के गौठानों को प्राथमिकता

    संयुक्त संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में ऐसे गौठानों का चयन किया गया है जो राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप स्थित हैं और जहां सभी आवश्यक अधोसंरचनाएं पूर्ण हैं। गौधामों का संचालन स्वयंसेवी संस्थाओं, पंजीकृत गौशालाओं, एनजीओ, एफपीओ और ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा। हाल ही में पशुधन विकास विभाग ने नियमों में संशोधन कर ग्राम पंचायतों को गौधाम संचालन में प्राथमिकता दी है। इसके अलावा शहरी गौठानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

    चयन और स्वीकृति की पारदर्शी प्रक्रिया

        गौधाम स्थापना के लिए प्रक्रिया को काफी सख्त और पारदर्शी बनाया गया है। जिला स्तरीय समिति और कलेक्टर की अनुशंसा के बाद पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया जाता है। भौतिक सत्यापन के बाद आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजे जाते हैं। आयोग की क्रियान्वयन समिति हर 3 महीने में होने वाली बैठक में इन आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करती है। समीक्षा के पश्चात आवेदनों को अंतिम प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाता है, जिसके बाद अनुबंध और पंजीयन की कार्यवाही पूरी की जाती है।

    ग्रामीण व कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

       सरकार का मानना है कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। ग्राम पंचायतों को संचालन का अधिकार मिलने और शहरी गौठानों को योजना में जोड़ने से भविष्य में गौधामों की संख्या में और वृद्धि होगी। वर्तमान में विभिन्न जिलों से नए गौधामों की स्थापना हेतु लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिन पर त्वरित कार्यवाही जारी है।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, एक क्लिक में देखें यहां पूरी लिस्ट…
    Next Article इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

    August 5, 2026

    CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, एक क्लिक में देखें यहां पूरी लिस्ट…

    August 5, 2026

    घरों से बाहर न निकलें यहां भालू ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट, इस गांव के आसपास अब भी मौजूद, हमले…

    August 5, 2026

    विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…
    • प्रदेश में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए ये बड़ी पहल…
    • CGPSC ने जारी किया सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम, 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, एक क्लिक में देखें यहां पूरी लिस्ट…
    • घरों से बाहर न निकलें यहां भालू ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट, इस गांव के आसपास अब भी मौजूद, हमले…
    • विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?