नईदिल्ली।करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पूरी दुनिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनकी हर फोटो और वीडियो की तारीफ करते हैं। करीना कपूर की उम्र 40 पार है, मगर इस पड़ाव पर भी वह हर लुक में गॉर्जियस लगती हैं। फैंस को सैफ अली खान के साथ उनकी पेयरिंग काफी पसंद है।हाल ही में एक्ट्रेस सैफ अली खान के साथ मुंबई में डिनर डेट के लिए निकलीं।
जैसै ही वह वेन्यू तक पहुंचीं, कार से निकलने के बाद एक महिला फैन ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की।इस दौरान करीना ने उनसे हाथ तो नहीं मिलाया, लेकिन उन्हें नमस्ते करते हुए अंदर चली गईं। करीना के इस एटीट्यूड ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ ने उनके बिहेवियर का समर्थन किया, तो कुछ ने उन्हें खरी खोटी सुनाई।करीना कपूर के सामने आए इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा, बस एक बार हाथ ही तो लगाना चाहती थी, अब उसे प्यार से भी तो समझाया जा सकता था।
एक अन्य यूजर ने करीना के वीडियो पर कमेंट किया, एक बार अक्षय कुमार ने कहा था, किसी ने हाथ मिलाना चाहा और उन्होंने हाथ मिलाया, उसकी उंगलियों के बीच रेजर थी और अक्षय का पूरा हाथ कट गया था। सेलिब्रिटीज के लिए हर किसी से हाथ मिलाना बहुत नुकसानदायक होता है। इसका यह मतलब नहीं कि करीना अच्छी है। उसमें एटीट्यूड इश्यू हैं। इट्स मेही नाम के यूजर ने लिखा, उसने नमस्ते कहा, पीछे मुड़कर उसे वेव भी किया, और अब वह लेडी चाहती है कि वह करीना को छुए और उसके गले लगे…कभी-कभी यह बहुत डरावना हो जाता है।
एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल तो न दिखा सकी, लेकिन दमदार परफॉर्मेंस के लिए करीना को बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी में फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।करीना कपूर की अपकंमिंग फिल्मों की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में द क्रु नाम का प्रोजेक्ट है। राजेश कृष्णन की निर्देशित इस फिल्म में करीना दिग्गज अदाकार तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेश शेयर करती देखी जाएंगी।