रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर आज रायपुर के सिविल लाइन और विधानसभा थाने में रायपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिकायत की। सिविल लाइन थाना पहुंचे रायपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे और विधानसभा थाना पहुंचे रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही खड़गे और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देनी चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ अचानक बहुत से कांग्रेस नेता बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में नजर आए। यहां सभी FIR कराने पहुंंचे थे। इनकी मांग थी कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का प्रयास हो सकता है इसलिए ये केस दर्ज करवाना चाहते हैं। मोहन मरकाम के साथ बिलासपुर शहर के कांग्रेस नेता भी मौजू थे। थाने जाकर मोहन मरकाम ने पुलिस अफसरों से कहा- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हत्या हो सकती है। FIR दर्ज कर कार्रवाई करें।