उत्तराखंड। उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 के शुभारंभ होने के साथ ही तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या दर्शन करने को पहंच रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ सहित चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। केदारनाथ धाम को दर्शन को पहुंचे तीर्थ यात्रियों की आज गुरुवार को फिर सांसे अटक गईं। केदारानाथ मंदिर के पीछे एक बार फिर से हिमस्खलन हुआ हैै
#WATCH | An avalanche hit the mountains surrounding the Kedarnath temple in Uttarakhand, earlier today. As per the local administration, no damage of any kind was reported due to the incident pic.twitter.com/910yrv9IEi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 8, 2023
केदारनाथ मंदिर के पीछे बर्फ के पहाड़ के भरभराकर गिरते हुए धाम के आसपास मौजूद तीर्थ यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाया। हालांकि, राहत की बात रही कि हिमस्खलन से मंदिर या फिर किसी भी तीर्थ यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर, केदारनाथ में इस साल कई बार एवलांच आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे एवलांच हिमालय की पहाड़ियों में आते रहते हैं। गुरुवार सुबह केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे अचानक हिमस्खलन होने से बर्फ का सफेद गुब्बारा उठ गया