Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर,अब जम्मू एयरपोर्ट से भी पा सकते हैं माता का प्रसाद…
    समाचार

    मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर,अब जम्मू एयरपोर्ट से भी पा सकते हैं माता का प्रसाद…

    By Tv 36 HindustanJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: अब मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद-सह-स्मारिका काउंटर का उद्घाटन किया है.

    एलजी ने कहा कि यह सुविधा देश भर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय से जम्मू हवाई अड्डे पर पैकेज्ड प्रसाद और अन्य स्मारिका उपलब्ध कराने की मांग को पूरा करेगी. जम्मू एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर के उद्घाटन समारोह में एलजी ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई पहलों को साझा किया.

    उन्होंने कहा कि माता वैष्णव देवी श्राइन बोर्ड ने देश और विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल पहलें भी की हैं. मनोज सिन्हा ने एयरपोर्ट पर लोगों को प्रसाद वितरण भी किया.

    प्रसाद काउंटर पर प्रीमियम पंचमेवा प्रसाद, स्वर्ण पदक, चांदी के सिक्के और अन्य स्मृति चिन्ह भी उपलब्ध होंगे. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रसाद पेटियों, पंचमेवा प्रसाद की डोर-टू-डोर डिलीवरी के संचालन की दक्षता बढ़ाने और प्रसाद की रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ डिलीवरी के समय को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं.

    मौजूदा प्रतिष्ठानों में सात काउंटरों के संचालन के अलावा पिछले 10 महीनों में पांच समर्पित प्रसाद केंद्रों सह स्मारिका दुकानों का संचालन किया गया है. इस वर्ष फरवरी के महीने में एलजी द्वारा भवन में एक आधुनिक प्रसाद केंद्र सह स्मारिका दुकान का उद्घाटन किया गया था.

    इस साल के पहले 5 महीनों में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए, 38 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा शहर की त्रिकूट पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं.

    अब जम्मू एयरपोर्ट से भी पा सकते हैं माता का प्रसाद, मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए, वर्तमान में कटरा शहर में भारी भीड़ है और तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए भवन के लिए रवाना हो रहे हैं.

    पिछले साल जनवरी से मई तक 34,67,222 तीर्थयात्रियों ने मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर का दौरा किया था. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने विवरण साझा करते हुए बताया कि इस साल जनवरी में 5,24,189 तीर्थयात्री, फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,94,650, अप्रैल में 10,18,540 और मई में 9,95,773 तीर्थयात्री

    दर्शन के लिए मां वैष्णो देवी के मंदिर आ चुके हैं. ‘जय माता दी’ के नारों के बीच रोजाना करीब 35,000 से 40,000 तीर्थयात्री कटरा पहुंच रहे हैं. इस बीच उत्तर रेलवे ने 2 जून से 30 जुलाई तक नई दिल्ली से कटरा के लिए तीन विशेष ट्रेनें भी शुरू की हैं.

    Post Views: 0

    Good news for the devotees of Maa Vaishno Devi Hindi news india now you can get Mata's Prasad from Jammu airport as well... Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनाबालिग प्रेमी-जोड़े की फंदे पर लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…
    Next Article राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…

    May 21, 2026

    जिम प्रेमियों ने बदला अपना स्‍पेशल प्रोटीन शेक, अब सेहत के साथ शक्‍त‍ि भी…

    May 21, 2026

    इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा सवाल ODI वर्ल्ड कप से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई BCCI की चिंता…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    • अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…
    • जिम प्रेमियों ने बदला अपना स्‍पेशल प्रोटीन शेक, अब सेहत के साथ शक्‍त‍ि भी…
    • इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर बड़ा सवाल ODI वर्ल्ड कप से पहले रिपोर्ट ने बढ़ाई BCCI की चिंता…
    • पीएम मोदी की विदेश यात्रा बनी आर्थिक कूटनीति का बड़ा दांव, भारत इसे लेकर दुनिया का बढ़ा भरोसा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?