: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद और शक्तिमान सीरियल के लिए मशहूर मुकेश खन्ना एक बार फिर से आमने-सामने आने हैं. उर्फी जावेद ने उनको लेकर एक ट्वीट किया है और उन्हें पागल कहा है. साथ ही उर्फी का ये भी कहना है कि उन्हें लगता है कि मुकेश खन्ना को जेल में डाल देना चाहिए.दरअसल, इन दिनों प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म आदिपुरुष काफी चर्चा में है. ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है. मुकेश खन्ना ने भी हाल ही में इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया और कहा कि ये अधिकार किसने दिया है कि कोई भी हमारे धर्मग्रंथ का अपमान करे.
उन्होंने आगे कहा कि आदिपुरुष की टीम को जला देना चाहिए. अब मुकेश खन्ना के इसी बयान को लेकर उर्फी उनपर भड़की हैं.
गुरुवार को उर्फी जावेद ने एक ट्वीट किया और कहा, “ये आदमी पूरा पागल है.” उन्होंने आगे कहा कि वो इस बात को मानती हैं कि फिल्म थोड़ी बुरी है, लेकिन किसी को जलाना नहीं. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, “मुझे लगता है कि हिंसा के लिए उकसाने के लिए इस आदमी को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए.”अपने इस ट्वीट को लेकर उर्फी जावेद चर्चा में आ गई हैं