वड़ोदराः सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है। आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है, लेकिन कई बार ऐसे वायरल वीडियो किसी की पोल खोलकर भी रख देते हैं। पोल खोलने वाला ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक शख्स युवती के साथ होटल में दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जो शख्स युवती के साथ हैं वो आम आदमी पार्टी का विधायक हैं, जो विसावदर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा तक पहुंचे हैं। वहीं, उनके साथ जो युवती है वो चेहरा ढंके हुए नजर आ रही है। ये वीडियो इलाके के एक ओयो रूम का बताया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि क्यों कि विधायक महोदय को महिला के साथ ओयो रूम पर जाने की जरूरत पड़ गई।800 रुपए देकर बुक किया था कमरा
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सूरत के कडोदरा इलाके का है, जहां 8 जून को आप विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भायानी एक युवती के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भूपत भायानी ने यहां 800 रुपए चुकाकर एक कमरा लिया था। लेकिन विधायक महोदय होटल के कमरे की ओर जैसे ही जाते हैं एक और शख्स वहां आ पहुंचता है। बताया जा रहा है कि ये शख्स उस युवती का पति था जो भूपत भायानी के साथ ओयो पहुंची थी। फिर क्या कुछ ही देर बार भूपत भायानी मुंह छिपाकर होटल से फरार हो जाते हैं।
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विधायक गेस्ट हाउस के काउंटर पर बैठा शख्स रजिस्टर में एंट्री कर रहा है।. विधायक के साथ एक महिला खड़ी है, जिसने अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा है।गेस्ट हाउस के कमरे में 50 मिनट तक ठहरे थे विधायक