Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपने ही चेहरे से बोर होकर सर्जरी कराते हुए 52 लाख रुपए खर्च, मगर अब हुआ ऐसा बुरा हाल…
    शीर्ष आलेख

    अपने ही चेहरे से बोर होकर सर्जरी कराते हुए 52 लाख रुपए खर्च, मगर अब हुआ ऐसा बुरा हाल…

    By Tv 36 HindustanAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खुद को ही बदलने के पीछे भाग रहे हैं. उन्हें अपना ही चेहरा पसंद नहीं आता, ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उसे अपने हिसाब से ढालने की कोशिश करते हैं. हालांकि इस चक्कर में कई बार लेने के देने भी पड़ जाते हैं. लोगों का चेहरा ही बिगड़ जाता है, लेकिन क्या कोई ऐसा है, जो जानबूझकर अपना ही चेहरा बिगाड़ ले?

    आजकल ऐसा ही एक शख्स चर्चा में है, जिसका दावा है कि वह बोर हो रहा था, इसलिए लाखों रुपये खर्च कर सर्जरी करवा ली और अपने चेहरे का बुरा हाल कर लिया.शख्स का नाम लेवी जेड मर्फी (Levi Jed Murphy) है.

    वह इंग्लैंड के मैनचेस्टर का रहने वाला है. सर्जरी की वजह से उसके होंठ समेत पूरा चेहरा ही सूज गया. यहां तक कि आंखें भी खोल पाना मुश्किल हो गया. उसने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें उसकी हालत देख कर एक पल के लिए आप भी सहम जाएंगे.

    लेवी जेड को सर्जरी करवाना बहुत पसंद है. वह जब भी बोर होते हैं, तुरंत जाकर सर्जरी करवा लेते हैं. लेवी ने बताया कि जब वह महज 19 साल के थे, तब से वह सर्जरी करवा रहे हैं और ये सारी सर्जरी उन्होंने खुद को खूबसूरत बनाने के लिए करवाई है. वह फिलर्स भी करवा चुके हैं.

    फिलहाल लेवी की उम्र 26 साल है और अब तक वह 15 ब्यूटी ट्रीटमेंट ले चुके हैं और इस ट्रीटमेंट पर वह 52 लाख रुपये से भी अधिक खर्च कर चुके हैं.सर्जरी करवाने में आता है मजाफिलहाल तो लेवी ने मुंह का फैट हटाने से लेकर नाक की सर्जरी और होंठों को मोटा करवाने समेत कई तरह की सर्जरी करवाई हैं. वह कहते हैं कि बोर हो रहे थे, इसलिए सर्जरी करवा ली. लेवी का कहना है कि उन्हें सर्जरी करवाने में बड़ा मजा आता है.

    साथ ही वह ये भी कहते हैं कि वो अपने चेहरे से बोर हो जाते हैं, इसलिए समय-समय पर अलग-अलग तरह की सर्जरी करवाते रहते हैं और अपने चेहरे को बदलते रहते हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा में दिल्ली सेवा सर्विस बिल 2023 पेश किया गया …
    Next Article रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक किसिंग सीन मचा रहा है बवाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?