Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अरबी और जिमीकंद को काटते समय हाथों में होती है खुजली, इस उपाय से मिलेगी राहत, आइए जाने…
    समाचार

    अरबी और जिमीकंद को काटते समय हाथों में होती है खुजली, इस उपाय से मिलेगी राहत, आइए जाने…

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरबी, जिमीकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ये स्वाद में भी काफी बेहतरीन होती हैं। लेकिन इन सब्जियों को बनाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि इन्हें छिलते या काटते समय त्वचा पर चकत्ते या खुजली की समस्या हो सकती है। इनमें मौजूद ऑक्सालेट क्रिस्टल के कारण खुजली होती है। ये सूक्ष्म क्रिस्टल प्राकृतिक रक्षा तंत्र हैं। ये पौधों को कीटों से बचाने में मदद करते हैं। अगर किसी व्यक्ति की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है, तो इन्हें छूने भर से ही खुजली की समस्या होने लगती है। आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

    दस्ताने पहनें- इन सब्जियों को काटने से पहले आप अपने हाथों में दस्ताने पहनें। इसके लिए आप लेटेक्स या नाइट्राइल दस्ताने पहन सकते हैं। ये आपकी त्वचा के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम करते हैं। यह जलन पैदा करने वाले तत्वों को स्किन के संपर्क में आने से रोकता है, जिससे खुजली का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

    हाथों को अच्छी तरह धोएं- कई लोग सब्जियां काटने के दौरान दस्ताने पहनना नहीं पसंद करते हैं। इस तरह खुजली की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में आप इन सब्जियों को तुरंत काटने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। हाथ साफ करने के लिए आप ठंडे पानी का ही प्रयोग करें। क्योंकि गुनगुने पानी के इस्तेमाल से खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

    हाथों पर सिरका और नींबू का रस लगाएं- सिरका और नींबू के रस दोनों में अम्लीय गुण मौजूद होते हैं, जो खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक बाउल में नींबू का रस या सिरका लें और किसी भी स्टार्चयुक्त सब्जी को छीलने के बाद एक साफ कपड़े को सिरके या नींबू के रस में गीला करे और प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    एलोवेरा जेल- एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा खुजली को रोकने के लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है। स्टार्चयुक्त सब्जी छिलने या काटने के बाद अपनी हाथों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। जब यह सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें।

    ओटमील का पेस्ट- ओटमील यानी दलिया जलन या खुजली की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए ओटमील को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआदिवासी दिवस पर सौगातों की होगी बारिश, बस्तर-सरगुजा को देंगे 1000 करोड़ से अधिक की सौगात, देखिये क्या-क्या मिलेगा तोहफा….
    Next Article दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाओं ने अपना आंदोलन किया खत्म, 10 महीने से चल रहा था धरना, मिला ये आश्वासन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?