Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते भारत के विकास में महिलाओं के योगदान का विस्तार से जिक्र किया…
    शीर्ष आलेख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते भारत के विकास में महिलाओं के योगदान का विस्तार से जिक्र किया…

    By Tv 36 HindustanAugust 15, 2023Updated:August 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते भारत के विकास में आधी आबादी के योगदान का विस्तार से जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कैसे दुनिया की नजरों में भारत की बदलती तस्वीर को गढ़ने में महिलाओं ने अपना किरदार निभाया है. इसी के साथ पीएम मोदी ने अब ग्रामीण भारत की महिलाओं को भी देश की विकासगाथा में अपना हाथ मिलाने के लिए एक नीति तैयार की है.

    उन्होंने कहा कि सरकार देश में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि जैसे कोरोना काल में देश की आशा दीदियों ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में अहम रोल निभाया था, वैसे ही लखपति दीदी भी देश के विकास में योगदान देंगी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के गांवों में आशा दीदी, बैंक वाली दीदी, आंगनवाड़ी वाली दीदी और दवाई वाली दीदी होती हैं, वैसे ही अब गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बाने का सपना केंद्र सरकार का है.महिलाओं को सरकार देगी ड्रोन, कराएगी ट्रेनिंगइसी के साथ महिलाओं के लिए एक और नीति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में 10 करोड़ महिलाएं वुमन सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि इन महिलाओं की मदद से देश की कृषि व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने का काम किया जाएगा. इसके लिए सरकार इन महिलाओं को ड्रोन चलाने की और ड्रोन की रिपेयरिंग करने की ट्रेनिंग देगी. उन्होंने कहा कि सरकार हजारों ऐसे ग्रुप्स को ड्रोन भी मुहैया कराएगी, जिसका इस्तेमाल ये महिलाएं कर सकेंगीपीएम मोदी ने कहा कि सरकार शुरुआत में 15 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को ड्रोन देते हुए इस योजना का आगाज करेगी.

    केंद्र सरकार का मकसद है कि इन महिलाओं को सक्षम और देश को एग्री टेक में मजबूत करने के लिए ये एक महत्वपूर्ण कदम होगा. देश की महिलाओं के लिए इन महत्वपूर्ण योजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को भी याद दिलाया.भारत सिखा रहा महिला नीत विकास का पाठउन्होंने कहा कि भारत दुनिया को महिला नीत विकास का पाठ सिखा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए कई उदाहरण भी गिनाए. उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन में दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट अगर किसी देश में हैं तो वो भारत में हैं.

    उन्होंने बताया कि चंद्रयान हो या इसरो का कोई मिशन, महिला वैज्ञानिक उसका नेतृत्व कर रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नीत विकास के इस मंत्र को जी-20 समिट में भी साझा किया, जिसे शामिल देशों ने स्वीकार भी किया.

    पीएम मोदी ने बताया कि वो एक देश के दौरे पर थे, तब वहां के वरिष्ठ नेता ने उनसे पूछा कि आपके देश में बेटियां विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई करती हैं क्या? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश में लड़कों से ज्यादा STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स में अधिकतम भाग मेरी बेटियां ले रही हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली…
    Next Article लैंडिंग से ठीक पहले आखिर चंद्रयान-3 के साथ क्या होगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवरात्र के प्रथम दिन कोरबा जिले की दो ग्राम पंचायतों में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण…

    October 11, 2026

    स्वस्थ और विकसित प्रदेश का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प मुख्यमंत्री साय…

    October 11, 2026

    पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा डालने महिला आरक्षक से अभद्र हरकत कीआरोपी महिला गिरफ्तार…

    October 11, 2026

    मातृ सेवा संकल्प अभियान तहत कोरबा पुलिस की विशेष पहल…

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवरात्र के प्रथम दिन कोरबा जिले की दो ग्राम पंचायतों में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण…
    • स्वस्थ और विकसित प्रदेश का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प मुख्यमंत्री साय…
    • पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा डालने महिला आरक्षक से अभद्र हरकत कीआरोपी महिला गिरफ्तार…
    • मातृ सेवा संकल्प अभियान तहत कोरबा पुलिस की विशेष पहल…
    • छात्रावास सुविधा से छात्र की पढ़ाई हुई आसान प्रसाशनि व्यवस्था से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?