गैंगेस्टर मुख़्तार अंसारी की बहू निखत बानो को सुप्रीम कोर्ट से करीब 6 महीने जमानत मिलने के बाद गुरुवार की देर रात चित्रकूट की जेल से रिहा हो गई. निखत बानो को लेने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही उसका एक साल का बेटा भी साथ में मां को लेने आया है. जेल से बाहर आते ही निखत ने दौड़ कर बेटे को अपने सीने से लगा लिया और फफककर रोने लगी. इसके बाद कार में बैठकर परिवार के साथ निखत घर के लिए रवाना हो गई.
बताना चाहेंगे कि जेल की एक अलग कोठरी में पति से अब्बास से बात करते पकड़ी गई निखत को को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था. जमानत को लेकर निखत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 11 अगस्त को निखत को जमानत दे दी.
