Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ISRO ने रचा इतिहास : चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
    अंतरराष्ट्रीय

    ISRO ने रचा इतिहास : चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी. भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं. कैसे हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग? – विक्रम लैंडर 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद पर उतरने की यात्रा शुरू की. अगले स्टेज तक पहुंचने में उसे करीब 11.5 मिनट लगे. यानी 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक.

    • 7.4 km की ऊंचाई पर पहुंचने तक इसकी गति 358 मीटर प्रति सेकेंड थी. अगला पड़ाव 6.8 किलोमीटर था.
    • 6.8 km की ऊंचाई पर गति कम करके 336 मीटर प्रति सेकेंड हो गई. अगला लेवल 800 मीटर था.
    • 800 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर के सेंसर्स चांद की सतह पर लेजर किरणें डालकर लैंडिंग के लिए सही जगह खोजने लगे.
    • 150 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की गति 60 मीटर प्रति सेकेंड थी. यानी 800 से 150 मीटर की ऊंचाई के बीच.
    • 60 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की स्पीड 40 मीटर प्रति सेकेंड थी. यानी 150 से 60 मीटर की ऊंचाई के बीच.
    • 10 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की स्पीड 10 मीटर प्रति सेकेंड थी.
    • चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी. विक्रम लैंडर पर चार पेलोड्स क्या काम करेंगे?
    1. रंभा (RAMBHA)… यह चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा.
    2. चास्टे (ChaSTE)… यह चांद की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा.
    3. इल्सा (ILSA)… यह लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा.
    4. लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA) … यह चांद के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा. प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स हैं, वो क्या करेंगे?
    5. लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप . यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा. साथ ही खनिजों की खोज करेगा.
    6. अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर . यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा. जैसे- मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, कैल्सियम, टिन और लोहा. इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी.
    Views: 0
    Hindi news hindinews india Today latest news Today news चंद्रयान-3 के भारत सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसारा देश अभी देख रहा चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण….
    Next Article चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा LIVE
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…

    November 21, 2026

    सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…

    November 21, 2026

    भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…

    November 21, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…
    • सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…
    • भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…
    • नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा
    • केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?