फिल्मी गलियारों से इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की चर्चा तेज है। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा। इस बीच मलाइका ने अपनी प्रोफाइल पर कुछ ऐसा किया है, जिससे इन अफवाहों को तूल मिलती नजर आ रही है।
मलाइका ने किया अनफॉलोमलाइका और अर्जुन कपूर पिछले कई समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों वेकेशन्स से लेकर कई इवेंट्स तक में साथ देखे गए हैं। इनके रिलेशन को पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। दोनों की शादी की खबरें तक सामने आ चुकी हैं। फैंस को अर्जुन और मलाइका को साथ में देखना पसंद है।
इस बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की फैमिली को अनफॉलो कर दिया है।फॉलोअर्स लिस्ट से बाहर हुए ये लोगरिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका ने अर्जुन कपूर की बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अंशुला और बोनी कपूर भी उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में नहीं हैं। मलाइका, कुशा कपिला को भी फॉलो नहीं करतीं, जिनसे अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चाएं हैं।
हालांकि, ‘छैया-छैया’ डांसर अर्जुन कपूर को अब भी फॉलो करती हैं।
