छत्तीसगढ़:- जशपुर जिले के चारभाट इलाके में एक प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश नहीं हुआ है. सरकार की तरफ से यह बयान आया है.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश की सूचना आई थी. लेकिन अब इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से बयान आया है. जिसमें कहा गया है कि जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में कोई प्लेन क्रैश नहीं हुआ है. यह जानकारी गलत है. इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है. बता दें कि सोमवार की दोपहर तक यहां एक प्राईवेट प्लेन क्रैश होने की जानकारी आई थी. लेकिन अब सरकार की तरफ से इस मामले में बयान आ गया है. जिसमें ऐसी किसी भी घटना न होने की बात कही गई है.
जशपुर जिला प्रशासन की टीम एक्टिव
जशपुर जिला प्रशासन की तरफ से भी यह जानकारी सामने आई है कि प्लेन क्रैश होने जैसी जानकारी नहीं मिली है. क्योंकि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा या झारखंड से भी किसी भी तरह के निजी एयरक्राफ्ट के गायब होने की जानकारी नहीं मिली है. माना जा रहा है कि पहाड़ी पर दिख रही आग जंगल की हो सकती है. ऐसे में फिलहाल जिला प्रशासन इस मामले में एक्टिव नजर आ रहा है. जहां जिला प्रशासन की टीम जानकारी जुटाने में लगी है. पहले इस तरह की जानकारी आई थी कि प्लेन क्रैश हुआ है. लेकिन बाद में मामले में सरकार की तरफ से जानकारी आई है कि ऐसी कोई घटना जशपुर जिले में नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर जो धुआं दिख रहा है. वह जंगल में लगी आग हो सकती है. इस बात के संकेत जशपुर जिले के कलेक्टर की तरफ से भी दिए गए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट हो गया है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है
