एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना 2 सितंबर को होगा। वहीं, इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर रहे हैं। पिछले दिनों BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा गया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण का सामना कैसे करेगी? इस सवाल के जवाब में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पाकिस्तान के गेंदबाजों को हैडल कर लेंगे।
बहरहाल, अब पाकिस्तान की टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान पर पलटवार किया है।छिड़ गई जंगपाकिस्तान की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शादाब खान ने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होता।
अपने बयान में पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने आगे कहा कि जब मुकाबला होगा, मुकाबले में जो चीजें दिखाई देंगी, असल चीज वहीं होती है। बहरहाल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान का बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा क्रिकेट फैंस लगातार कमेंट्स के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था।
एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा होंगे तो वहीं, के एल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा आर अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि एशिया कप का आगाज 30 अगस्त की तारीख से होने जा रहा है।
