नई दिल्ली: सोना खरीदने की प्लानिंग में लगे हैं तो प्लीज देर नहीं करें, क्योंकि इन दिनों कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। रक्षाबंधन के अवसर पर सोने के रेट में भले ही बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन सर्राफा बाजारों गुलजार हो रहे हैं। सुबह से शाम तक लोगों ने जमकर ज्वेलरी की खरीदारी की, जिससेो कारोबारियों को खासा फायदा हुआ।भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देने के साथ कुछ सोने की चीजें भी गिफ्ट कर रहे हैं।
जानकारों के अनुसार, सोना खरीदने का यह बढ़िया मौका है। अब खरीदारी नहीं की तो फिर आने वाले दिनों में इसके दाम काफी बढ़ जाएंगे।इन बड़े महानगरों में जानिए सोने का ताजा रेटभारतीय सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने से पहले आप रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला गोल्ड की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।
मार्केट में 160 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद सोना 60310 रुपये प्रति तोला बिकता नजर आया। इसके अलावा राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के दाम में काफी उठा-पटक देखने को मिली।यहां 24 कैरेट वाला गोल्ड 60160 रुपये प्रति तोला दर्ज किया गया, जो किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इन दिनों सोने का दाम काफी बढ़ता हुआ दिख रहा है, जहां कीमतों में 160 रुपये का चढ़ाव आया।
इसके बाद 10 ग्राम गोल्ड 60490 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद 24 कैरेट की कीमत 60310 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज की गई।यूं जानें सोने का ताजा रेटदेश की
