बालकोनगर:– सावन महोत्सव के पावन अवसर पर आर.आर. लाइन, बालकोनगर स्थित महादेव सोमेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, हरि कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। हर-हर महादेव के जयघोष, भजनों और कीर्तन से भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम एवं आबकारी लखन लाल देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंत्री के निज सचिव नरेंद्र पाटनवार सहित क्षेत्रीय पार्षदगण एवं उपस्थित जनों ने भगवान सोमेश्वर नाथ का पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति की कामना की।
भक्ति के रंग में रंग मंदिर परिसर

सावन की हरियाली शिवभक्ति के रंग में रंगे मंदिर परिसर में कीर्तन दौरान श्रद्धालु भक्ति में मंत्रमुग्ध महिलाओं, बच्चों बुजुर्गों ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेकर भगवान भोलेनाथ से खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

आयोजन में भारतीय मजदूर संघ सुरक्षा श्रमिक संघ से वरुण पांडेय एवं अनिल दुबे सुरक्षा गार्ड हरिचरण सिंह पटेल, एस.के. राय तथा सिक्योरिटी परिवार के सदस्य महिलाओं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*रुद्राभिषेक के बाद गुंजा सेवा और सद्भाव का संदेश*
भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर बालको नगर आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बना रहा। सावन महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ भाईचारे और सेवा का संदेश दिया।

