म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने रियलिटी सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा पा’ में अपने पुराने दिनों को याद किया और खुलासा किया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले वह एक्टर बनना चाहते थे. सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में हिमेश रेशमिया, नीति मोहन, अनु मलिक जज और आदित्य नारायण होस्ट हैं. जहां देश भर से कंटेस्टेंट्स टॉप 12 में जगह पाने के लिए ऑडिशन दे रहे हैं, वहीं कुछ ने अपनी आवाज से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. Gadar 2 स्टार सनी देओल ने वायरल इंटरव्यू क्लिप में 160 के प्रभावशाली आईक्यू का किया खुलासा, स्कूल में हुआ था टेस्ट (Watch Video)ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं पंजाब के अनमोल, जिनके गाने ‘इक कुड़ी’ की शानदार परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
