Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, अब इस राज्य में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, सीएम ने किया ऐलान…
    शिक्षा

    लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, अब इस राज्य में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, सीएम ने किया ऐलान…

    By Tv36 HindustanApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं.

    राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कई राज्यों तक सूरज जैसे आग उगल रहा है. दोपहर की धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद गर्मी ने फिर से अपना तेवर दिखा दिया है. सड़कों पर सन्नाटा है, बाजारों में भीड़ कम है और सबसे ज्यादा परेशान हैं स्कूल जाने वाले बच्चे. तेज धूप और लू के बीच रोजाना स्कूल आना-जाना उनके लिए भारी पड़ रहा था. ऐसे हालात में छत्तीसगढ़ से एक राहत भरी खबर आई है.

    राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि इस बार गर्मियों की छुट्टियां तय समय से पहले दी जाएंगी, ताकि बच्चे इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें.

    सीएम का ऐलान अब 20 अप्रैल से छुट्टियां

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां पहले लागू की जा रही हैं.

    अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का खतरा भी बढ़ गया है. सरकार का मानना है कि बच्चों को इस समय घर पर आराम करना चाहिए, ताकि उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े

    तपती दोपहर से मिलेगी राहत

    अक्सर देखा गया है कि अप्रैल और मई के महीनों में तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है. ऐसे में छोटे बच्चों के लिए धूप में चलना या बस का इंतजार करना भी मुश्किल हो जाता है. कई जगहों से बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें भी आती रहती हैं. इस फैसले से हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब बच्चों को तेज धूप में स्कूल जाने की चिंता नहीं होगी. वे घर पर सुरक्षित रहकर गर्मी से बच सकेंगे.

    डेढ़ महीने से ज्यादा का आराम

    20 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाली ये छुट्टियां करीब डेढ़ महीने से ज्यादा की होंगी. यह समय बच्चों के लिए आराम करने, घर पर समय बिताने और गर्मी से बचने का मौका होगा. छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खुलेंगे. इसके साथ ही 11वीं कक्षा में नए दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होगी. यानी छुट्टियों के बाद स्कूलों में फिर से रौनक लौटेगी

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…

    April 17, 2026

    हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…

    April 17, 2026

    CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन,; EOW ने इतने आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों का चालान किया पेश; 550 करोड़ के हेरफेर का लगा आरोप…

    April 17, 2026

    कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण पर नई गाइडलाइन जारी;अब जिन घरों में शादी, उन्हें देना होगा शादी का कार्ड…

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर, अब इस राज्य में 20 अप्रैल से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, सीएम ने किया ऐलान…
    • मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही मिलने वाली है ये बड़ी खुशखबरी; मोहन यादव ने…
    • हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई, PM मोदी के साथ फोन कॉल पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री को बताया अपना सच्चा दोस्त…
    • CGMSC घोटाले में बड़ा एक्शन,; EOW ने इतने आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों का चालान किया पेश; 550 करोड़ के हेरफेर का लगा आरोप…
    • कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण पर नई गाइडलाइन जारी;अब जिन घरों में शादी, उन्हें देना होगा शादी का कार्ड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?